जीवन पर सर्वश्रेष्ठ सुविचार
By As site . June 10, 2023
Best Suvichar In Hindi 2023: दिन की शुरुआत यदि एक अच्छे से सुविचार से की जाए तो इससे पूरा दिन ही खुशनुमा हो जाता है। कहने का तात्पर्य यह हुआ कि यदि आप अपने दिन की शुरुआत प्रेरणादायक सुविचार से करेंगे तो अवश्य ही आप पूरे दिन भी उसी प्रेरणा के अनुसार काम करेंगे। यह आपके दिन को तो अच्छा बनाएगा ही बनाएगा, साथ के साथ इससे आपको अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलेगी।
1. ईश्वर के समक्ष केवल प्रार्थना ही ना करे बल्कि ध्यान भी लगाए। प्रार्थना में हम ईश्वर से बात करते हैं जबकि ध्यान में ईश्वर हमसे बात करते हैं।
2. कभी भी किसी को भला बुरा कहने से पहले यह अवश्य सोच ले कि यदि वही शब्द कोई आपसे कहे तो आपको कैसा प्रतीत होगा।
3. उस काम को कभी ना छोड़ें जिसके बारे में आप हर दिन सोचते हैं।
4. अगर आप हार नहीं मानते, तो आपको कोई नहीं हरा सकता।
5. दुनिया उन्ही पर भरोसा करती है जिन्हें खुद पर भरोसा होता है।
6. न कोई कठिनाई न कोई तकलीफ, तो क्या मज़ा है जीने में, बड़े बड़े तूफान थम जाते है, जब आग लगी हो सीने में।
7. जिनको अपने काम पर भरोसा होता है वो जॉब करते हैं और जिन्हें अपने आप पे भरोसा होता है वह बिज़नेस करते हैं।
8. इससे फर्क नही पड़ता कि आप धीरे चल रहे है या तेज, फर्क उससे पड़ता हैं कि आप चल भी रहे है या नही।
9. सपने जो देखे मैंने अब वो पूरा कर जाउंगी, जो चाह रही मन में हमेशा, अब उसे कर के दिखाउंगी।
10. हर दिन किये गए छोटे-छोटे प्रयास आगे के भविष्य की नींव रखेंगे।
11. सफलता अभी ना सही लेकिन एक दिन जरुर मिलेगी।
12. सबसे पहले मुश्किल दिखने वाला काम करे। आसान काम और आसान दिखाई देंगे।
13. किसी चीज़ को करने के बारे में सोचते रहने से अच्छा हैं उस चीज़ को सफल बनाने में लग जाना।
14. सफलता की पूरी सीढ़ियों पर ही ध्यान ना बनाए रखे बल्कि एक-एक करके उसकी सीढ़ियाँ चढ़ते जाए, एक दिन आप शिखर पर होंगे।
15.
अपनी नाकामयाबी पर शर्मिंदा होने की बजाए, उनसे सीखे, उन्हें फिर से करने का प्रयास करें और बार-बार तब तक करे जब तक सफल ना हो जाए।
Comments
Post a Comment