जन सम्मान जय राजस्थान | Jan Samman Portal
By A.s site 9 July 2023 📍 jaipur
मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत की तरफ से राजस्थान की जनता को बहुत ही जल्दी एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है क्योंकि Jan samman jai Rajasthan के तहत राजस्थान की जनता के हित में बहुत ही बड़ा कदम उठाया जा रहा है जिसका फायदा आम लोगों और सोशल मीडिया से जुड़े हुए है उनको इस जन सम्मान जय राजस्थान अभियान का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
इसके लिए सरकार की ओर से एक jansamman.rajasthan.gov.in नाम से एक पोर्टल लॉन्च किया गया है जिस पर आपको इस अभियान की पूरी जानकारी मिलेगी लेकिन इस अभियान के तहत क्या और किस प्रकार से जनता और सोशल मीडिया यूजर को बेनिफिट मिलेगा इसकी पूरी जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
जिस प्रकार से राजस्थान सरकार जन सम्मान जय राजस्थान का प्रचार कर रही है। और जिसके अंदर लिखा हुआ है कि बहुत ही जल्दी इंतजार का धुआँ छटने वाला है और पर्दा बस कुछ ही दिनों में हटने वाला है। क्योंकि राजस्थान के लिए जल्द आ रहा है कुछ खास और निकलेगा पिटारा से कुछ खास। और वह दिन आज है यानि की 7 जुलाई 2023 को इससे सम्बंधित पूरी जानकारी पता चल गई है। जोकि कुछ इस प्रकार है-
Jan Samman Jai Rajasthan अभियान के तहत जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट शुरू किया गया है जिसमे प्रदेशवासियों को महंगाई राहत कैंप की 10 योजनाओं या सरकार की कोई भी योजना का अच्छे से समझाते हुए वीडियो बनाकर प्रतिदिन सोशल मीडिया पर #JanSammanJaiRajasthan हैशटैग के साथ डालना है। और विजेता को प्रतिदिन लाखों रूपये जीतने का मौका मिलेगा।
जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट की पात्रता
इस कांटेस्ट में भाग लेने के लिए कुछ पात्रता रखी गई है और जो इसको ध्यान में रखकर आवेदन करेगा उसी को प्रतियोगिता में प्राइस जितने का मौका मिलेगा तो आइये ऐसे ककौन कौनसी मुख्य बाते है जो आपको जरूर ध्यान में रखनी चाहिए –
इस कॉन्टेस्ट में राजस्थान का कोई भी स्थाई निवासी जिसकी उम्र कम से कम 13 वर्ष से अधिक हो वह इस प्रतियोगिता में आवदेन कर सकते है।
राजस्थान सरकार की किसी भी सरकारी योजना या महंगाई राहत कैंप की 10 मे से किसी भी योजना पर आपको वीडियो बनाना है।
वीडियो में आपको योजना की संपूर्ण जानकारी, लाभार्थियों की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा लाभार्थियों की कहानियां इत्यादि को शामिल करना है।
आपके द्वारा बनाया गया Video 30 से 120 सेकंड से ज़्यादा बड़ा नहीं होना चाहिए।
वीडियो को अपने कम से कम 2 सोशल मीडिया हैंडल्स पर हैशटैग #JanSammanJaiRajasthan के साथ 7 जुलाई से 6 अगस्त, 2023 तक पोस्ट कर सकतें हैं।
प्रतियोगिता में कैसे भाग लें ?
यदि आप जन सम्मान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं और प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते है तो इसके लिए आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया के अनुसार रजिस्ट्रेशन करके आप इस कांटेस्ट में हिस्सा ले सकते है।
इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल jansamman.rajasthan.gov.in पर जाना है जहा आपको कुछ ऐसा इंटरफेस दिखाई देगा यहाँ आपको एक फॉर्म का लिंक मिलेगा उस पर आपको क्लिक करना है जिसमे आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एंटर करने के बाद Submit के बटन पर क्लिक करना है। इसका पूरा प्रोसेस यहाँ नीचे दिया गया है-
jan samman jai rajasthan jan samman rajasthan gov in registration
STEP 1: जनसम्मान वीडियो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार की किसी भी योजना पर आपको एक वीडियो बनाना है।
STEP 2: इसके बाद आपको वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब आदि मेसे किन्ही 2 पर वीडियो को #JanSammanJaiRajasthan हैशटैग के साथ उपलोड करना है।
STEP 3: अब आपको आधिकारिक पोर्टल https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर जाना है और यहाँ दिए गए फॉर्म को भरना है जिसमे आपकी कुछ पर्सनल जानकारी और दोनो सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए वीडियो का लिंक आपको इस फॉर्म में भरना है।
STEP 4: फिर इसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना है। इस प्रकार से आप jansamman video contest का रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।
जन सम्मान पोर्टल से क्या लाभ मिलेगा।
यदि आप राजस्थान के रहने वाले है और आप जानना चाहते है की jansamman.rajasthan.gov.in पोर्टल से आपको या राजस्थान की जनता को क्या लाभ मिलेगा। इस संबंध मे आधिकारिक तौर पर जो भी विजेता होंगे उनको प्रत्येक दिन पुरस्कार राशि दी जाएँगी जिसका विवरण कुछ इस प्रकार है –
जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट प्राइस राशि :
1st प्राइस: ₹1 लाख का नकद पुरस्कार
2nd प्राइस: ₹ 50,000 का नकद पुरस्कार
3rd प्राइस: ₹25,000 का नकद पुरस्कार
हर दिन ₹1000 के 100 प्रेरणा पुरस्कार भी घोषित किये जाएंगे।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल के अंदर हमने आपको Jan samman jai Rajasthan के बारे में विस्तार से पूरी जानकारी देने का प्रयास किया ताकि आपको jan samman portal के बारे में पूरी जानकारी मिल सके और आप जितनी जल्दी हो सके किसी योजना का लाभ उठा सकते हैं।
यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक व्हाट्सएप और ट्विटर पर जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी जन सम्मान जय राजस्थान अभियान के बारे में पता चल सके।
Dhanyawad ...🙏
Comments
Post a Comment